Tools

BMR Calculator – Basal Metabolic Rate Calculator


 

 

 

BMR Calculator

 

 

 
 
 

 

BMR FULL FORM – Basal Metabolic Rate ( बेसल मेटाबोलिक रेट )

BMR – चयापचय दर यह तय करता है कि जब हमारा शरीर आराम करता है अर्थात हम कोई कार्य नहीं कर रहे होते हैं। उस समय भी शरीर की विभिन्न क्रियाओं ( Basic Needs) जैसे Circulation, Breathing, Digestion, Maintaining Body Temperature, Skin Hair Growth, Cell Production, Protein Synthesis, Nervous System, Muscles आदि अनेक क्रियाओं में निरंतर ऊर्जा खर्च होती रहती है। प्रतिदिन खर्च की हुई ऊर्जा या बर्न कैलोरी (Calorie Burn) ही BMR कहलाती है।

BMR- Basal Metabolic Rate is that number of calories when we burn during life performing basic activities or functions in a day.

Healthy BMR – 

BMR  प्रतिव्यक्ति का अलग होता है मुख्यतः यह Age, Gender, Height, Weight आदि पर निर्भर करता है। पुरषों का BMR , महिलाओं की तुलना में ज्यादा होता है। इसका कारण यही है कि पुरषों का शरीर बड़ा व अधिक मांसपेशी ( Muscles) से युक्त हो होता है।

Men  BMR :     1600 – 1800

Women  BMR  :     1400 – 1600

लेकिन यह दर कोई निश्चित नहीं है। यह प्रतिव्यक्ति की शारीरिक गतिविधि और भौतिक संरचना पर निर्भर करती है जैसे – Weight, Age , Gender , Size  and daily Physical Activity इन सभी पर निर्भर करता है।

BMR_ Doing Exercise

Doing Exercise

How To Calculate BMR

1. BMR को BMR Calculator के जरिए निकाल सकते हैं।

2..BMR को Formula के द्वारा भी निकाला जाता है।

३। इसके अलावा BMR को बिलकुल एक्यूरेट (Accurate) हम Lab Test के द्वारा भी प्राप्त कर सकते हैं।

BMR  Formula By Mifflin St. Jeor – 

यह फार्मूला सबसे ज्यादा एक्यूरेट माना जाता है और ज्यादातर प्रयोग में आता है।

Female – BMR = (10* Wt. in Kg) + (6.25* Height in cm) – (5*age in years) – 161

Male – BMR = (10* Wt. in Kg) + (6.25*Height in cm) – (5* age in years) + 5

RMR – Resting Metabolic Rate  

RMR और BMR की परिभाषा लगभग सामान सी प्रतीत होती है। RMR सुबह ख़ाली पेट और यहाँ तक की व्यायाम आदि से पहले नापा जाता है। इस मेटाबोलिक रेट के अनुसार आराम करे हुए शरीर के द्वारा जो कैलोरी बर्न होती है वही RMR कहलाता है।

Use Of BMR For Fitness –

BMR के द्वारा यह पता चलता है कि हम एक दिन में कितनी कैलोरी बर्न करते हैं। इस प्रकार BMR हमारे Weight Loss और  Weight Gain करने में कितनी कैलोरी लेने की आवश्यकता है यह गिनती (calculate) करने में लाभदायक सिद्ध होता है। आप अपनी फिटनेस को Calorie Intake बड़ा या घटा कर maintain कर सकते हैं।

BMR _ TDEE

BMR * TDEE = Calorie

TDEE – Total Daily Energy Expenditure

TDEE अर्थात पूरे दिन में व्यय की गई ऊर्जा। TDEE आपके BMR को देखते हुए आपकी प्रतिदिन दैनिक गतिविधि के आधार पर तय होती है। इसके अलावा यह Age, Gender पर भी निर्भर करती है। पुरुषों में TDEE और BMR की संख्या स्त्रियों से ज्यादा होती है। लेकिन उम्र के साथ यह कम होती जाती है।

Daily Calorie Requirement –  

यदि आपको अपना BMR पता है। तब आपको प्रतिदिन कितनी कैलोरी खानी चाहिए। इसका अनुमान आप निम्न प्रकार से लगा सकते हैं –

1. गतिहीन : यदि आप कोई व्यायाम नहीं करते या फिर न्यूनतम व्यायाम करते हैं तो अपने BMR को 1.2 से गुणा (Multiply) करें।

2. हल्का सक्रिय : यदि आप सप्ताह में 1 से 3 दिन हल्का व्यायाम करते हैं तो अपने BMR को 1.375 से गुणा (Multiply) करें।

3. मध्यम सक्रिय : यदि आप सप्ताह में 3 से 5 दिन मध्यम व्यायाम करते हैं तो अपने BMR को 1.55 से गुणा (Multiply) करें।

4. बहुत सक्रिय : यदि आप सप्ताह में 6 से 7 दिन कठिन व्यायाम करते हैं तो अपने BMR को 1.725 से गुणा (Multiply) करें।

5. अत्याधिक सक्रिय : यदि आप सप्ताह में 6 से 7 दिन बहुत ज्यादा कठिन व्यायाम करते हैं या फिर कठिन श्रम (Physical Activity)  करते हैं तो अपने BMR को 1.9 से गुणा ( Multiply) करें।

 

Read More:

 

 


Kavita Singh

Hello, I am Kavita Singh, the founder of this platform, and as a passionate Blogger by profession. I have always believed in the power of knowledge to enrich lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *