NATURE

Benefits of Dates – खजूर के फायदे एवं सावधानियां


खजूर एक सात्विक आहार है। इसमें 15 खनिज (Minerals) , 23 प्रकार के एमिनो एसिड (Amino Acids) और असंतृप्त फैटी एसिड (Unsaturated Fatty Acids) पाए जाते हैं। पोषक तत्वों की बहुतायत होने की वजह से खजूर को एक सम्पूर्ण आहार माना जाता है। इसके सेवन की सलाह उन लोगों को भी दी जाती है जो वज़न कम करना चाहते हैं। इसके अलावा Dates खाने के बहुत से फायदे हैं तो आइए जानते हैं।

Dates tree

dates/Khazoor का पेड़

Dates कैसे लाभदायक है ?

आयुर्वेद के अनुसार खजूर औषधीय और पोषक तत्वों से भरपूर है। जो फल स्वाद में मीठे होते हैं, उन्हें वात और पित्त शांत करने वाला तथा कफ बढ़ाने वाला माना जाता है। जबकि खजूर इसके विपरीत कफ को बढ़ाए बिना वात और पित्त को शांत करता है। इस फल का नियमित सेवन करने से वात संतुलित रहता है और यह बिना वज़न बढ़ाए ऊतकों को अच्छा पोषण भी प्रदान करता है। यह शरीर में खुश्की नहीं आने देता है।

Dates न सिर्फ स्वाद में मीठे होते हैं अपितु मांस पेशियों की ताकत को भी बढ़ाते हैं। इसलिए बच्चों, बुजुर्गों, खिलाडियों, गृहणियों  व्यस्क सभी लोगों को ख़ज़ूर खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ख़ज़ूर में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स अंदरूनी ताकत और पोषण प्रदान करते हैं।   

Dates

Dates

Nutritional Value Of Dates – खजूर में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं ?

खजूर में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फल है। सूखे हुए खजूर को छुआरा भी कहते हैं।  

Vitamins :  इसमें विटामिन A , विटामिन K , विटामिन B1(Thiamine), B6 , B3(Niacin), B2(Riboflavin), B9

                       (Folic Acid).

Minerals :  कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, सोडियम, सेलेनियम, मैंगनीज़ आदि ।

इसके अलावा इसमें फाइबर्स, फैटी एसिड्स, कार्बोहाइड्रेट्स एवं प्रोटीन भी पाए जाते हैं।

Benefits of Dates – खजूर खाने के फायदे :

Beneficial For Eyes – आँखों के लिए लाभकारी :    

खजूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन A पाया जाता है। विटामिन A  हमारी आँखों को स्वस्थ रखता है तथा रतौंधी (Night Blindness) जैसे आँखों के रोग से बचाव करता है। इस प्रकार यदि आप डेट्स / खजूर का सेवन करते हैं तो इस बीमारी से बच सकते हैं। 

Dates For EYES

आँखे

Boost Immunity – इम्युनिटी बढ़ाने के लिए : 

खजूर रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाने, रोग से लड़ने की शक्ति बेहतर करने में भी बहुत सहायक हैं। इसमें उपस्थित प्रोटीन तथा विटामिन्स, मिनरल्स शरीर की विभिन्न बीमारियों से रक्षा करते हैं।   

Beneficial For Digestive System -पाचन विकारों में लाभकारी 

यह एसिडिटी, उल्टी, मुँह, पेट व आँतों के छालों जैसे पाचन विकारों में राहत पहुंचाता है। 

Prevents Constipation – कब्ज़ नहीं होने देता : 

खजूर में घुलनशील फाइबर की प्रचुरता के कारण यह कब्ज़ नहीं होने देता तथा कोलन कैंसर जैसे असाध्य रोगों से भी बचाव या यूँ कहिए सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

Prevents Blood Loss – खून की कमी नहीं होने देता :

खजूर का नियमित सेवन करने से खून की कमी (Anemia) शरीर में नहीं होती है। क्योंकि यह आयरन का भी अच्छा स्रोत है। 

Weight Loss Aid – वज़न कम करने में सहायक : 

मोटे व्यक्तियों के साथ अकसर यह समस्या रहती हैं कि क्या खाएं, जिससे वज़न न बढ़े और मीठा खाने की इच्छा भी पूर्ण हो जाए। तो ऐसे में आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें कैलोरीज तो कम होती ही है, साथ में फाइबर्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। विभिन्न प्रकार के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर खजूर आपके शरीर का वज़न कम करने के साथ पोषण भी देंगे।

Beneficial For Nervous System – तंत्रिका तंत्र के लिए लाभकारी : 

खजूर में प्रचुर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। यह हमारे नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखता है और याददाश्त को बढ़ाता है। अल्ज़ाइमर जैसी बीमारी जिसमे व्यक्ति भूलने लगता है, होने से रोकता है। यही नहीं तनाव एवं दिमागी सूजन को भी ठीक करने में सक्ष्म है।

Beneficial For Heart – ह्रदय के लिए लाभकारी :

खजूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण यह ह्रदय को स्वस्थ रखता है और धमनियों(arteries) में से कोलेस्ट्रॉल हटाने का काम करता है। यह धमनियों को सख्त होने से भी बचाता है।

Blood Pressure MONITOR

ब्लड प्रेशर मॉनिटर

Controls Blood Pressure – रक्तचाप को नियंत्रित करता है : 

आजकल के प्रमुख समस्या रक्तचाप को भी यह नियंत्रित करता है। इसमें पाए जाने वाला पोटैशियम उच्च रक्तचाप को कम करने में सहायक होता है। मैग्नीशियम रक्त वाहिकाओं तथा ह्रदय की मांस पेशियों को रिलैक्स करता है।

Beneficial For Bones – हड्डियों के लिए लाभकारी :

आप यह जानकार हैरान रह जाएंगे की खजूर हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाता है। इसमें सेलेनियम, मैंगनीज़, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे अनेक खनिज लवण ( Minerals) पाए जाते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा यदि आपके शरीर में दर्द व सूजन है उस स्थिति में भी यह बहुत लाभकारी है। बुजर्गों के लिए खजूर खाना बहुत ही लाभकारी रहेगा। 

Beneficial For Hairs And Skin – बालों और त्वचा के लिए लाभकारी :

इसके अलावा भी खजूर आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है। असमय बालों का झड़ना और सफ़ेद होना रोकता है। यही नहीं त्वचा को भी जवान बनाये रखता है। खजूर के अंदर आयरन बालों को झड़ने से रोकता है। 

Beneficial In Preventing Bed Wetting in Children – बच्चों में बिस्तर पर यूरिन करने की समस्या में लाभकारी :

अकसर कुछ बच्चे रात में सोते हुए बिस्तर पर यूरिन कर देते हैं। ऐसी स्थिति में सूखे हुए खजूर यानि छुआरे को दूध में पकाकर उसे पीसकर खिलाने से इस समस्या से छुटकारा मिल जाता है। 

Benefits Of Dates With Milk :

रात में बहुत से लोग दूध पीना पसंद करते हैं। दूध अपने आप में पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण है ऐसे में यदि दूध के साथ Dates ( Khazoor) या ड्राई डेट्स ( Dry Dates) छुआरों का सेवन किया जाए तो इसकी पौष्टिकता और बड़ जाती है। प्रेग्नेंट महिलाएँ(Pregnant Women), शरीर से दुर्बल व्यक्ति, बड़े बुज़ुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों को भी दिया जा सकता है। यह आपको वो सभी फायदे देगा जो बेनिफिट्स ऑफ़ डेट्स में बताए गए हैं। इसके अलावा यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को भी पूरा करेगा।  

  1. 1 गिलास या 1 कप  दूध में 2-3 dates (खजूर) को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दूध में 1-2 घंटे पहले से भिगो दें। जब आपको पीना हो तो इस को पका (boil) लीजिए। यह आपका मल्टीविटामिन एनर्जी ड्रिंक तैयार हो जाएगा। dates के टुकड़ों को आप फेकें नहीं बल्कि इनको भी खा लीजिए।
  2. यदि आपके पास dry dates हैं तो उनको भी आप इसी तरह से एनर्जी ड्रिंक बना सकते हैं।

Dates की कितनी मात्रा खानी चाहिए ?        

खजूर ज्यादा मात्रा में नहीं खाने चाहिए। आप प्रतिदिन 4-5 खजूर का ही सेवन करें। यदि प्रातः नाश्ते में आप इनका सेवन करें तो बहुत ही उत्तम है। अन्यथा इनका सेवन दोपहर या संध्या के समय जब आपको कुछ भूख का अनुभव तब भी कर सकते हैं।

Dates खाते समय सावधानियां :   

खजूर का सेवन करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि 4-5 खजूर से ज्यादा न खाएं। क्योंकि इसमें पोटैशियम अधिक होता है और पोटैशियम की अधिक मात्रा लेने से मांस पेशियों में ताकत की जगह कमजोरी आने लगती है। 

डायरिया होने पर खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए। 

किडनी के रोगी को खजूर नहीं खाने चाहिए।

खजूर का अत्यधिक सेवन करने से वजन भी बढ़ सकता है। क्योंकि इनमे बहुत कैलोरीज होती हैं। यदि कम मात्रा में खाएंगे तो वज़न नियंत्रण करने में सहायक होंगे।

जिन व्यक्तियों को एलर्जी  और अस्थमा रोग हो जाता है उन्हें भी खजूर का सेवन नहीं करना चाहिए।       

निष्कर्ष :

हमें Dates अपनी डाइट में अवश्य शामिल करने चाहिए। आप चाहें तो ड्राई डेट्स यानि छुआरे भी खा सकते हैं। बस ध्यान यही रखना है कि इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। विटामिन्स, मिनरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फैटी एसिड्स से भरपूर यह फल / मेवा आपके शरीर को स्वस्थ रखने में पूर्णतया सक्ष्म है।

FAQ :  

Q1.  महिलाओं के लिए खजूर के क्या फायदे हैं ?

खजूर महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है। प्रेगनेंसी, अनियमित पीरियड्स, मीनोपॉज, खून की कमी व हड्डियों को मजबूत करना। इन सभी परिस्थितियों में खजूर खाना लाभदायक है।

Q2.  क्या खजूर शरीर को गर्मी देता है ?

खजूर की तासीर गर्म बताई जाती है। लेकिन कम मात्रा में सेवन किया जा सकता है, जूस के साथ।

Q3. असली खजूर कैसे होते हैं खाने में ?

असली खजूर में मिठास बहुत अधिक नहीं होती है। इसके साथ पानी में भिगोने पर यह रंग नहीं छोड़ेगा।

Q4. क्या खजूर खाने से कमज़ोरी दूर होती है ?

यदि खजूर दूध के साथ खाएं तो निश्चित रूप से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है।

Q5. खजूर कितने दिन में ख़राब हो जाते हैं ?

खजूर 6 महीने तक फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।          

 

                                                                                                                         


Kavita Singh

Hello, I am Kavita Singh, the founder of this platform, and as a passionate Blogger by profession. I have always believed in the power of knowledge to enrich lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *