Beauty/Fashion

Hair Fall – कारण, लक्ष्ण व रोकने के कारगर तरीके ऑयल से


हेयर फॉल आज के समय की एक आम समस्या हो गई है। स्त्री, पुरुष और यहाँ तक की नौजवान लोगो में भी यह दिन प्रतिदिन बढ़ती जा  रही है। हमारे वातावरण, खानपान और रहने के ढंग में बदलाव के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। परन्तु ऐसा नहीं है कि इसे रोका या ठीक नहीं किया जा सकता है। बस जरूरत है कि जल्द से जल्द Hair Fall का उपचार किया जाए। तो आइए जानते हैं Hair Fall के   कारण, लक्ष्ण व रोकने के कारगर तरीके ऑयल से।

What is Hair Fall ( हेयर फॉल क्या है) ?

बालों का निरंतर गिरना या झड़ना हेयर फॉल कहलाता है। इसको ALOPECIA  भी कहते हैं। प्रायः हेयर फॉल हमारे सिर (स्कैल्प) पर होता है। लेकिन यह शरीर के अन्य हिस्सों पर भी हो सकता है। 

Causes of Hair Fall (हेयर फॉल के कारण) :

 बालों के झड़ने के विभिन्न कारण हैं। जिनमे से प्रमुख हैं —
  1. सिर में रूसी होना (DRY SCALP) 
  2. बढ़ती उम्र (AGING)
  3. हार्मोन्स का बदलाव (CHANGE IN HORMONES)
  4. किसी बीमारी की वजह से बालों का झड़ना जैसे -डायबिटीज, टाइफाइड इत्यादि (DUE TO ILLNESS)
  5. आनुवांशिक कारण (HEREDITARY CAUSE)
  6. सिर (स्कैल्प) पर ब्लड सर्कुलेशन का कम होना
  7. तनाव ग्रसित रहने पर (DUE TO STRESS)
  8. पोषक तत्वों की शरीर में कमी (POOR NUTRITION)
  9. नवीन उपकरणों द्वारा हेयर स्टाइलिंग (HAIR STYLING — CURLING, STRAIGHTENING)
  10. गर्भावस्था के दौरान (PREGNANCY)

Symptoms (हेयर फॉल के लक्ष्ण) :

 बालों का झड़ना विभिन्न तरीको से हो सकता है। इसके अनेक लक्ष्ण दिखने प्रारम्भ हो जाते हैं।
  1. सिर के ऊपर के बालों का धीरे धीरे  पतला होना और उनकी संख्या भी कम होते रहना। प्रायः महिलाओं में उनकी मांग वाली जगह चौड़ी हो जाती है और जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उनकी स्कैल्प के बाल झड़ने लगते हैं। जबकि आदमियों के सबसे आगे के बाल माथे के(FOREHEAD) के झड़ने लगते हैं और फिर धीरे-धीरे सिर के मध्य भाग के बाल झड़ने लगते हैं।
  2. कुछ लोगो के स्कैल्प पर जगह जगह गोल आकार के झड़े हुए बालों के पैच पड़ जाते हैं।
  3. किसी बिमारी या सदमे की वजह से बाल अधिक मात्रा में झड़ने लगते हैं। जब भी कंघी करते हैं या बाल धोते हैं तो काफी मात्रा में बाल टूटते हैं परन्तु यह एक TEMPORARY PHASE  होता है जो कुछ समय तक देखभाल करने से ठीक हो जाता है।

Hair Fall Control Essential Oils (हेयर फॉल रोकथाम विभिन्न तेलों द्वारा ):

एसेंशियल ऑयल हेयर फॉल रोकने में बहुत कारगर होते हैं। लेकिन इनका प्रयोग करते समय यह ध्यान रखें कि इनकी कुछ बूंदों (DROPS) को CARRIER OIL में मिलाकर ही बालों में लगाना चाहिए। ESSENTIAL OILS  बहुत CONCENTRATED होते हैं। इनकी अधिक मात्रा बालों को नुकसान पहुँचा सकती है। इनकी अपनी एक प्राकृतिक सुगंध होती है।

रोजमेरी ऑयल (ROSEMARY OIL) —

रोजमेरी ऑयल एक जाना माना एसेंशियल ऑयल है जो हेयर फॉल को रोकता है। यह रूसी (DANDRUFF ) दूर करता है। इसके साथ ही बालों को बढ़ने में मदद करता है।

लैवेंडर ऑयल (LAVENDER  OIL) —

Hair Fall_ Lavender Oilलैवेंडर ऑयल
                                                                      
लैवेंडर ऑयल भी एक बहुत ही फायदेमंद एसेंशियल ऑयल है। इसका बहुत समय से हेयर फॉल के इलाज़ में प्रयोग होता आ रहा है। यह तनाव (STRESS) को भी कम करता है। इसके साथ बालों को जड़ो से ऊपर तक बढ़नेमें सहायक होता है।

पेपरमिंट ऑयल (PEPPERMINT OIL) —

Hair FALL -- Peppermint Oil                                              पेपरमिंट ऑयल                                                                 
इस लिस्ट में अगला नाम पेपरमिंट ऑयल का है जो कि हेयर फॉल को रोकने में बहुत उपयोगी है। हालाँकि इसका प्रयोग पाचन सम्बन्धी व गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने में किया जाता है। इसके साथ यह बालों की बढ़वार के लिए भी अति उत्तम है। इसमें MENTHOL पाया जाता है जो कि स्कैल्प के BLOOD CIRCULATION को बढ़ाता है।

सीडर वुड ऑयल (CEDAR WOOD OIL) —

यह भी बहुत उपयोगी एसेंशियल ऑयल है। इसका प्रयोग भी हेयर फॉल की समस्या को रोकने के लिए होता है। बालों की अनेक समस्याएं जैसे — सिर में खुजली आना, रूसी, तैलिये बालों की समस्या व हेयर फॉल को रोकता है।

क्लारी सेज ऑयल (CLARY SAGE OIL) —

हेयर फॉल को रोकने के लिए इसी श्रेणी में एक अन्य एसेंशियल ऑयल क्लारी सेज का है। यह बालों के झड़ने को तो रोकता ही है साथ ही बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है। यह मुख्य रूप से हार्मोनल समस्या व स्ट्रेस से होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए उपयोगी है।

थाइम ऑयल (THYME OIL) —

यह ऑयल स्कैल्प की सूजन को दूर करता है जो कि बढ़ती उम्र की वजह से या हेयर फॉल से होती है। इसमें ANTI INFLAMMATORY  गुण होते हैं जो हेयर फॉल को रोकते हैं और हेयर ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

लेमन ऑयल (LEMON OIL) —

Hair fall -- Lemon Oil

                                   लेमन ऑयल                                  

इस एसेंशियल ऑयल में ANTI OXIDATIVE और PURIFYING PROPERTY  होती है। यह हमारी हेयर फॉलिकल्स (HAIR FOLLICLES) को साफ करता है और REVITALIZE करता है। इसमें विटामिन C पाया जाता है जो हमारे स्कैल्प के pH को संतुलित रखता है।

जेरेनियम ऑयल (GERANIUM OIL) –

यह एक REGENERATING एसेंशियल ऑयल है। इसमें ANTI INFLAMMATORY गुण पाए जाते हैं। यह हेयर फॉल को रोकता है, मुख्य रूप से ALLERGIC CONDITION की वजह से होने वाले हेयर फॉल को। इसके साथ यह हेयर ग्रोथ को बढ़ाता ( STIMULATE) भी करता है। यह हमारे बालों को मजबूती (STRENGTH) भी प्रदान करता है।

टी ट्री ऑयल (TEA TREE) — 

इसमें मुख्य रूप से CLEANING, ANTI BACTERIAL और ANTI MICROBIAL गुण होते हैं। यह हेयर फॉल को रोकने के साथ उनकी ग्रोथ में भी मदद करता है। इसमें दर्द खींचने का गुण भी पाया जाता है।

हेयर फॉल Control From Carrier Oils : 

कोकोनट ऑयल (COCONUT OIL ) —

Hair fall _ Coconut Oil

कोकोनट ऑयल

बालों की ग्रोथ के लिए कोकोनट ऑयल सबसे प्रमुख माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले FATTY ACIDS, VITAMINS और MINERALS हमारे बालों को पोषण प्रदान करते हैं। यह हमारे बालों को स्वस्थ्य रखता है साथ ही मुलायम और रेशमी बनाता है। इसमें VITAMIN  E और ANTIOXIDANTS पाए जाते हैं। यह हमारे बालों को गर्मी से होने वाले नुकसान से बचाता है। जिन लोगो के बाल धीरे-धीरे बढ़ते हैं उनके लिए यह अति उत्तम है।

आलमंड ऑयल (ALMOND  OIL) —

बादाम तेल बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें VITAMIN  E,  FATTY ACIDS,  PROTEINS, ANTI OXIDANTS और MAGNESIUM पाए जाते हैं। यह बालों के झड़ने को कम करके उनकी ग्रोथ को तेजी से बढ़ने में मदद करता है। यह DRY और DULL हेयर के लिए सर्वोत्तम है।

ओलिव ऑयल (OLIVE OIL) —

Hair Fall -- Olive Oil

ओलिव ऑयल 

इसमें MOISTURISING  गुण होता है जो बालों को नमी प्रदान करता है। इसमें VITAMIN  E  प्रचुर मात्रा में मिलता है जो बालों की जड़ों को पोषण प्रदान करता है। जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। यह बालों को मुलायम बनाता है।

ग्रेप सीड ऑयल  (GRAPE SEED  OIL) —

GRAPE SEED  OIL

ग्रेप सीड 

स्कैल्प को MOISTURIZE करता है। सबसे ज्यादा बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है। जिनके बाल कमज़ोर व ब्रिटल (BRITTLE ) होते हैं उन्हें यह मजबूती भी प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त बालों के झड़ने को भी रोकता है।

अनियन ऑयल (ONION OIL) —

प्याज़ का तेल बालों के लिए वरदान है। इसमें ANTI BACTERIAL गुण होते हैं, इस कारण यह स्कैल्प में होने वाले किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचाव कर बालों का झड़ना रोक सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में SULFUR पाया जाता है, जो स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार कर नए बालों को उगने में मदद करता है।

कैस्टर ऑयल (CASTOR OIL) —  

अरंडी के तेल में रायसिनोलिक एसिड (RICINOLEIC ACID), ओमेगा – 6(OMEGA 6), फैटी एसिड (FATTY ACID), विटामिन इ (VITAMIN E) और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व मौज़ूद होते हैं। यह तेल न सिर्फ बालों को बढ़ने में मदद करेगा, बल्कि दो मुहें बालों से भी छुटकारा दिलाएगा और उन्हें घना और काला भी बनाएगा।

आर्गन ऑयल (ARGON OIL) —

इस तेल में फैटी एसिड (FATTY ACID) और VITAMIN E पाए जाते हैं जो स्कैल्प को MOISTURIZE करते हैं और DANDRUFF व DRY SCALP से लड़ने में मदद करता है। यह बालों को मज़बूत बनाते हैं और दो मुहें होने की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। यह बालों को ज्यादा तेलीय व चिपचिपा नहीं बनाता है।

जोजोबा ऑयल (JOJOBA OIL) —

 यह तेल बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। इसमें मौज़ूद VITAMIN E और VITAMIN B बालों को चमकीला और घना बनाते हैं। सिर में होने वाली खुजली व रूसी को भी यह तेल दूर करता है।

जवाकुसम ऑयल (HIBISCUS  OIL) —

HIBISCUS  OIL--Hair Oil

  जवाकुसुम            

इसमें VITAMIN C, कैल्शियम (CALCIUM), फैटी एसिड्स (FATTY ACIDS) और IRON भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बालों को मजबूती देने के साथ-साथ उनकी ग्रोथ में भी मदद करता है। इसके अलावा DANDRUFF और बालों को असमय सफ़ेद होने से भी बचाता है। COLLAGEN  को बढ़ाकर यह हमारे बालों को मजबूती देता है और साथ में दो मुहें (SPLIT  ENDS) बालों को भी ठीक करता है।

सैंडल ऑयल (SANDAL OIL) —

इस तेल की खुशबू से बालों की जड़ों में मौज़ूद SMELL RECEPTOR सक्रिय हो जाते हैं। इससे रिसेप्टर नए बाल उगाने में सक्षम KERATIN प्रोटीन  उत्पादन बड़ा देते हैं। जिससे बाल तेजी से उगने लगते हैं।

Hair Fall Control From HOME MADE OILS  :

आँवला ऑयल (INDIAN GOOSEBERRY OIL) — 

आँवला विटामिन C का अति उत्तम स्रोत है। यह बाज़ार में आसानी से उपलब्ध हो जाता है। परन्तु घर में इसे और तेलों के साथ मिलाकर बनाते हैं तो इसके औषधीय गुण और बढ़ जाते हैं। इसके लिए आँवले को छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इसमें तिल का तेल और नारियल का तेल मिलाकर धीमी आँच पर 10  मिनट तक पकाएं। फिर ठंडा होने पर इसे काँच की बोतल में भर लें। अब इसे हफ्ते में 2 -3 बार प्रयोग करें। आपको अवश्य लाभ मिलेगा।

एलोवेरा ऑयल (ALOE VERA  OIL) —

ALOE VERA  OIL--Hair Fall

एलोवेरा 

इसके लिए एलोवेरा को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इनको नारियल तेल में 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं। अब ठंडा होने पर इसे काँच की बोतल में भर लें। अब आप इसे हफ्ते में 2 -3  बार अवश्य लगाएं। एलोवेरा में 20 प्रकार के एमिनो एसिड्स (AMINO ACIDS )पाए जाते हैं जो हेयर फॉल रोक कर उन्हें मजबूत बनाते हैं।

मेंथी ऑयल (FENUGREEK OIL) — 

इसके लिए मेंथी को थोड़ा दरदरा पीसकर, इसमे नारियल तेल और जैतून तेल मिलाए। अब इस मिश्रण को धीमी आँच पर 10 मिनट तक पकाएं।फिर इसे ठंडा करके काँच की बोतल में रखें। इसके प्रयोग से बालों की जड़े मज़बूत बनती है।

करी पत्ता ऑयल (CURRY LEAVES OIL) —

CURRY LEAVES OIL--Hair fall

करी पत्ता 

इसके लिए ताजे करी पत्तों को लें। उन्हें साफ करके छाव में सुखा लें। इसके बाद इन पत्तों को  नारियल तेल में डाल कर धीमी आँच पर पकाएं। ठंडा होने पर इसे काँच की बोतल में रखें। यह हेयर फॉल के लिए बहुत अच्छा तेल है।

भृंगराज ऑयल (BHRINGRAJ  OIL) —

बालों को मज़बूत बनाने और हेयर फॉल को रोकने के लिए आयुर्वेद में भृंगराज का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। इसका तेल बाज़ार में आसानी से मिल जाता है। लेकिन घर में भी इसको बनाया जा सकता है। इसकी पत्तियों को साफ करके नारियल या सरसों के तेल में 10 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएं। फिर ठंडा करके काँच की बोतल में रखें और हफ्ते में 2 -3  बार लगाएं। इससे हेयर फॉल की समस्या तो ठीक होती है साथ में बालों की जड़े भी मजबूत होती हैं।

How To Stop Or Prevent Hair Fall Immediately :

संतुलित आहार

संतुलित आहार लेने से, जिसमें कच्ची सब्जियाँ व फल शामिल होने चाहिए। हम अपने शरीर को मज़बूत बनाने के साथ-साथ अपने बालों को भी मजबूत बना सकते हैं।

प्रोटीन

हमारे बाल मुख्य रूप से KERATIN नामक PROTEIN से बने होते हैं। यदि हमारी डाइट में प्रोटीन की कमी होगी तो भी बालों का झड़ना जारी रहेगा। प्रोटीन युक्त भोजन जैसे अंडा, डेरी उत्पाद (दूध,  दही), मेवे (NUTS), बीन्स (BEANS), मटर (PEAS) इत्यादि का प्रयोग करने से हमारे बालों को पोषण मिलता है।

विटामिन A

विटामिन A बालों के बढ़ने की प्रक्रिया को तेज़ करता है इसके साथ यह SEBUM PRODUCTION (जो कि स्कैल्प को स्वस्थ्य रखने लिए जरूरी है) बनाने में मदद करता है। विटामिन A युक्त खाद्य पदार्थ जैसे –पपीता, शक्करकंद, पालक, गाजर, दूध, दही, पनीर, स्वीट पेप्पर आदि अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

मल्टीविटामिन्स 

MULTI VITAMIN जैसे –विटामिन A, B, C, D, IRON, SELENIUM, ZINC, BIOTIN यह सभी हेयर ग्रोथ के लिए बहुत आवश्यक है।

जिनसेंग 

GINSENG के अंदर PHYTO CHEMICALS होते हैं, जो हेयर ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके SUPPLEMENTS भी आते हैं। जिसके  लिए एक डॉक्टर से परामर्श अवश्य लेना चाहिए।

हेयर वाश

हमेँ बालों को प्रतिदिन धोना चाहिए। लेकिन यदि लंबे बाल हैं, तो हफ्ते में 2 -3 बार अवश्य धोना चाहिए। जिससे हमारा स्कैल्प साफ रहे। इसके लिए हमें नेचुरल या माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए।

हेयर ऑइलिंग

हफ्ते में 2 -3 बार बालों में तेल अवश्य लगाना चाहिए।

हेयर स्टाइलिंग

हमें अपने बालों को ज्यादा हेयर स्टाइलिंग(CURLING, STRAIGHTENING) नहीं करवानी चाहिए। यह हमारे बालों को ख़राब करते हैं।

केमिकल ट्रीटमेंट   

बालों पर ज्यादा कलर या केमिकल ट्रीटमेंट नहीं करवाना चाहिए। इसकी जगह हम अपने बालों में नेचुरल कलर, मेहंदी लगाकर प्राप्त कर सकते हैं।

ट्रिंमिंग

हमें 4-5 हफ्तों बाद अपने बालों को थोड़ा-थोड़ा काटते (TRIMMING) रहना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है।                    YOGA :

योग और प्राणायाम से भी हम अपने शरीर के साथ-साथ बालों को भी स्वस्थ्य रख सकते हैं।

योगासन 

  1. अधो मुखो सवासना (DOWN WARD DOG POSE)
  2. उत्थान आसन (STANDING FORWARD POSE)
  3. पवन मुक्त आसन (WIND RELIEVING POSE)
  4. सर्वांगासन (SHOULDER STAND)
  5. सेतु बंध आसन (BRIDGE POSE)
  6. वज्रासन (DIAMOND POSE)

प्राणायाम 

  1. कपालभाति प्राणायाम (BREATH OF FIRE)
  2. भस्त्रिका प्राणायाम (BELLOWS  BREATH)
  3. नाड़ी शोधन प्राणायाम (ALTERNATE  NOSTRIL  BREATHING)
तो इस प्रकार हेयर फॉल रोकने के यह सभी कारगर तरीके हैं। इनमे से  कुछ एक को अपनाकर आप अवश्य लाभ उठा सकते हैं। आप लोगों को कैसी लगी जानकारी कमेंट बॉक्स में जरूर लिखिए।
Read More–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *