Dhokla Recipe | खमन ढोकला, पनीर ढोकला, रवा ढोकला Hindi
Dhokla Recipe , यह एक प्रसिद्ध भारतीय व्यंजन है जो गुजरात राज्य से आया है। इसकी खासियत की बात करें तो यह एक स्पंज नुमा, हल्का नाश्ता (snack) है, जो फर्मेन्टेड बैटर से बनता है। यही कारण है कि यह खाने में spongy और light होता है। इस लेख में खमन ढोकला, पनीर ढोकला और रवा ढोकला रेसिपी के बार में जानेंगे।

ढोकला
ढोकला क्या है (What is dhokla) ?
पारंपरिक रूप से गुजरात में ढोकला चावल का आटा (rice flour) और उरद दाल (black gram flour) का आटा के साथ fermentation और बाद में स्टीम के द्वारा बनाया जाता है।
ढोकला बनाने की विधि (Method Of Making Dhokla) –
इसको बनाने के लिए दोनों आटे को दही, नमक और थोड़ी चीनी के साथ मिलाकर कुछ समय के लिए फरमेंट होने के लिए रख दिया जाता है।fermentation के बाद इसको भाप (steam) द्वारा पकाया जाता है। जिससे यह स्पंजी और फूल जाता है। इसके बाद इसमें स्पेशल तड़का लगाया जाता है। हो गया आपके लिए ढोकला तैयार, बस अब इसको चटनी के साथ परोसें (serve) करें।
ढोकला के प्रकार –
ढोकले कई प्रकार से बनाया जाता है जैसे – खमन ढोकला, पनीर ढोकला, रवा ढोकला, बेसन ढोकला आदि। इन सभी के ingredients अलग होते हैं लेकिन ढोकला बनाने का मुख्य आधार एक ही रहता है – फर्मेन्टेड बैटर को स्टीम करना और फिर उसे तड़के के साथ परोसना।

खमन ढोकला
खमन ढोकला रेसिपी (Khaman Dhokla Recipe) –
खमन ढोकला सामग्री –
- 2 कप बेसन ( छाना हुआ )
- 1/4 कप ताज़ा दही
- 1 टेबल स्पून शक्कर
- 1/2 नीबू का रस
- 1 1/2 टी स्पून ENO फ्रूट साल्ट
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 1चुटकी हींग
- 1 टी स्पून अदरक हरी मैच का पेस्ट
- 2 टेबल स्पून रवा ( वैकल्पिक )
सजाने के लिए सामग्री –
- कद्दू कस किया हुआ नारियल
- ताज़ा हरा कटा धनिया
छौंक के लिए सामग्री –
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून राई
- 4-5 हरी मिर्च ( बीच से चिरी हुईं )
- कुछ करी पत्ते
- 4 टेबल स्पून शक्कर का पानी ( 2 टेबल स्पून शक्कर + पानी )
खमन ढोकला बनाने की विधि (Method OF Making Khaman Dhokla) –
- सर्वप्रथम एक बर्तन (bowl) लें उसमे बेसन, रवा, दही, नमक, शक्कर, निम्बू का रस मिलाकर एक घोल (batter) बना लें। अब इसको 2 घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद अब इस घोल में ऊपर दी गई मात्रा के अनुसार तेल, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, हींग और थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर अच्छी प्रकार से मिला लें। ध्यान रहे कि एक साथ ज्यादा पानी न डालें, क्योंकि यह घोल ज्यादा गाढ़ा या ज्यादा पतला भी नहीं होना चाहिए।
- घोल की कंसिस्टेंसी चेक करने के लिए आप इसमें एक चम्मच डालकर देख सकते हैं। यदि चम्मच पर पीछे की तरफ से घोल की एक सी कोटिंग हो जाती है तो समझिये कि मिश्रण सही है।
- इसके साथ एक बात का ध्यान और रखें कि हल्दी की कम मात्रा ही डालें।
भाप से पकाना (Steaming) –
- अब इस मिश्रण को भाप में पकाना है, इसके लिए आप स्टीमर या फिर कुकर या कड़ाही का प्रयोग भी कर सकते हैं। अब 2 कप पानी डालकर इसमें उबाल लीजिये।
- अब एक चौड़े बर्तन में तेल की कोटिंग कर लें। तत्पश्चात इसमें मिश्रण डाल दें। इसके बाद इसमें ENO फ्रूट साल्ट डाल दें और 2-4 बूँद पानी डालकर इसे(ENO) एक्टिवटे कर लें। अब एक ही दिशा में हल्का सा चलाएं। ध्यान रहे ENO डालने के बाद ज्यादा चलाना नहीं है।
- अब इस मिश्रण को स्टीम करने के लिए ढक कर रखें। याद रखें कि यदि कुकर में बना रहे हैं तो कुकर की सीटी निकाल दें। अब इसे 20 -25 मिनट तक स्टीम में धीमी आंच पर पकने दें।
- इसके बाद आप टूथ पिक डालकर चेक कर सकते है कि ढोकला पका या नहीं। यदि टूथ पिक सूखी निकलती है डालने के उपरान्त, तो समझ जाइये कि ढोकला पक कर तैयार है।
- जब ढोकला पक जाए तो उसे उतार कर ठंडा कर लें। इसके बाद एक प्लेट में उल्टा करके इसे निकाल लें और चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- ध्यान रहे कि ठंडा होने पर चाकू की सहायता से किनारे की तरफ से धीरे धीरे ढीला करें।
छौंकने की विधि –
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- इसके बाद इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर थोड़ी देर तड़कने दें।
- इसके पश्चात इसमें 3/4 कप पानी डाल दें और उबलने दें।
- इस उबलते हुए पानी में आप 1 टी स्पून चीनी, और 1/4 टी स्पून नमक डाल कर घुलने दें।
- फिर तुरंत इस मिश्रण को खमन ढोकला जो कि चौकोर टुकड़ों में आपने काट रखा है। उस पर डाल दें। ऐसा करने से आप रसीला स्पंज युक्त ढोकला बना पाएंगे।
- बस अब क्या है, तैयार है खमन ढोकला इस पर कद्दू कस किया हुआ नारियल और कटा हरा धनिया डालिये और सर्व कीजिये।

पनीर ढोकला
पनीर ढोकला रेसिपी (Paneer Sandwich Dhokla Recipe) –
यदि आप पनीर के शौक़ीन है और कुछ नया अलग सा ढोकले में टेस्ट देना चाहते हैं, तो यह पनीर ढोकला रेसिपी आपके लिए है।
- ऊपर बताई हुई विधि से ढोकला बना लीजिये। ध्यान रखें की आपको सिर्फ स्टीम्ड ढोकला लेना है उसको छौंकना नहीं है। क्योंकि छौकने वाला स्टेप हम बाद में करेंगे।
- अब इस स्टीम्ड ढोकले को ठंडा होने पर, ऑयल से ग्रीज़ करी हुई ट्रे में पलट दें।
- अब पनीर ढोकला बनाने के लिए अतिरिक्त सामग्री चाहिए – पनीर, हरे धनिये- पुदीने की चटनी, टोमेटो सॉस
- पनीर के चौकोर टुकड़े एक जैसे माप के काट लीजिये, जिनकी मोटाई ज्यादा न हो।
- अब पनीर का एक चौकोर टुकड़ा लीजिये और इसी आकार के स्टीम्ड ढोकला भी काट लीजिये।
- इसके बाद एक- एक करके स्टीम्ड ढोकला लें उन्हें बीच से चाकू की सहायता से काट लीजिये।
- अब दोनों कटे हुए टुकड़ों को प्लेट में रखें और एक पर हरी चटनी, चम्मच की सहायता से लगाएं। फिर इसके ऊपर पनीर का चौकोर टुकड़ा रखें।
- इसके बाद दूसरे कटे हुए टुकड़े पर टोमेटो सॉस लगाएं और पहले वाले के ऊपर रख दें।
- इसी प्रकार सारे स्टीम्ड ढोकला को पनीर लगा कर एक ट्रे में रख लें।
- अब इन सभी पर (उपरोक्त विधि में बताये हुए) छौंक के मिश्रण को ठंडा करके डाल दीजिये।
- ध्यान रहे छौंक का मिश्रण थोड़ा थोड़ा आराम से डालना है क्योंकि इनमे चटनी और सॉस भी लगा है।
- लीजिये यह हो गया तैयार पनीर ढोकला।

पनीर सैंडविच ढोकला
रवा ढोकला रेसिपी (Rava Dhokla Recipe) –
रवा ढोकला सामग्री –
- 1 कप बारीक रवा ( सूजी)
- 1 कप दही
- 1 टेबल स्पून अदरक – हरी मिर्च पेस्ट
- 3/4 टी स्पून नमक ( या स्वादानुसार )
- 3/4 टी स्पून चीनी
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 1/2 टी स्पून ENO फ्रूट साल्ट
सजाने के लिए सामग्री –
- कद्दू कस किया हुआ नारियल
- ताज़ा हरा कटा धनिया
छौंक के लिए सामग्री –
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून राई
- 4-5 हरी मिर्च ( बीच से चिरी हुईं )
- कुछ करी पत्ते
- 4 टेबल स्पून शक्कर का पानी ( 1 टेबल स्पून शक्कर + 1/4 टी स्पून नमक + पानी )
- 1 टी स्पून सफ़ेद तिल

रवा ढोकला
रवा ढोकला बनाने की विधि (Method Of Making Rava Dhokla) –
- एक बाउल में बारीक छनी हुई सूजी, दही, अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, चीनी इन सभी सामग्रियों तथा आवश्यकता अनुसार पानी मिलाकर सूजी का घोल तैयार कर लें।
- ध्यान रहे इस घोल को इडली बैटर की तरह तैयार करना है ज्यादा गाढ़ा भी नहीं और ज्यादा पतला भी नहीं।
- अब इस घोल को 30-45 मिनट तक के लिए ढक कर रख दें।
- इसके बाद जिस बर्तन में आप इस घोल को डालकर स्टीम करेंगे उसमे ऑयल की कोटिंग कर लीजिये।
- अब घोल को इस बर्तन में डाल दीजिये और अब इसमें ENO फ्रूट साल्ट डालें और 1-2 टी स्पून पानी डाल कर एक्टिवटे कर लें।
- अब इस मिश्रण को एक ही दिशा में थोड़ा चम्मच की सहायता से चलाए। ध्यान रहे कि इसको ज्यादा नहीं चलाना है।
- अब इस मिश्रण को स्टीम करने के लिए ढक कर रखें। याद रखें कि यदि कुकर में बना रहे हैं तो कुकर की सीटी निकाल दें। अब इसे 20 -25 मिनट तक स्टीम में धीमी आंच पर पकने दें।
- इसके बाद आप टूथ पिक डालकर चेक कर सकते है कि ढोकला पका या नहीं। यदि टूथ पिक सूखी निकलती है डालने के उपरान्त, तो समझ जाइये कि ढोकला पक कर तैयार है।
- जब ढोकला पक जाए तो उसे उतार कर ठंडा कर लें। इसके बाद एक प्लेट में उल्टा करके इसे निकाल लें और चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- ध्यान रहे कि ठंडा होने पर चाकू की सहायता से किनारे की तरफ से धीरे धीरे ढीला करें।
छौंकने की विधि –
- एक पैन में तेल गर्म करें।
- इसके बाद इसमें राई, करी पत्ता, हरी मिर्च, तिल डालकर थोड़ी देर तड़कने दें।
- इसके पश्चात इसमें 3/4 कप पानी डाल दें और उबलने दें।
- इस उबलते हुए पानी में आप 1 टी स्पून चीनी, और 1/4 टी स्पून नमक डाल कर घुलने दें।
- फिर तुरंत इस मिश्रण को रवा ढोकला जो कि चौकोर टुकड़ों में आपने काट रखा है। उस पर डाल दें। ऐसा करने से आप रसीला स्पंज युक्त ढोकला बना पाएंगे।
- तैयार है रवा ढोकला इस पर कटा हरा धनिया डालिये और सर्व कीजिये हरी चटनी और सॉस के साथ।
Nutritional Value Of Major Ingredients Of Dhokla —
1. बेसन (Gram Flour) –
बेसन भी पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स, विटामिन्स-B1, B2, B3, B6, B9, मिनरल्स कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक पाए जाते हैं।
2. सूजी (Semolina) –
सूजी (Semolina) गेहूं से ही बनाया जाता है। इसमें फाइबर की मात्रा कम होती है। लेकिन कार्बोहाइड्रेट्स काफी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा विटामिन बी 6, आयरन, मैग्नीशियम, प्रोटीन पाया जाता है।
3. dahi (Curd) –
दही एक पौष्टिक फ़ूड है। इसमें कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं जिनमे प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन A , B12 , प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं।
4. पनीर (Cottage Cheese) –
पनीर जो सभी को पसंद आता है इसमें प्रोटीन, फैट, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन B12 , आयरन, जिंक पाए जाते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion) –
ढोकला बनाना बहुत ही आसान है। इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। यह खाने में स्वादिष्ट तो है ही पौष्टिक भी है। जो भी अपना वजन कम करना चाह रहे है वो भी इसे अपनी डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।
Read More :
