Aloe Vera Gel/एलोवेरा क्वीन ऑफ़ हर्ब्स के चमत्कारिक फायदे
Aloe Vera क्वीन ऑफ़ हर्ब्स जिसे हिंदी में घृतकुमारी कहा जाता है। इसकी पत्तियों में ढेर सारा तरल पदार्थ (Gel) पाया जाता है। जो शरीर की अधिकांश बिमारियों को ठीक कर देता है। इसके जूस को पीने से शरीर में कम हुए पोषक तत्वों की भी पूर्ती होती है। इस प्रकार यह कहना गलत न होगा, कि Aloe Vera Gel / एलोवेरा क्वीन ऑफ़ हर्ब्स के चमत्कारिक फायदे अनेक हैं तो आइए जानते हैं।
![]() |
| एलोवेरा ( ALOE VERA ) |
Nutritional Value Of AloeVera :
यह एक प्रकार का छोटा सा कंटीला पौधा होता है। इसमे बहुत प्रकार के विटामिन्स जैसे —विटामिन E, विटामिन C, विटामिन B 12, विटामिन B 6, विटामिन B 2, विटामिन B 1, विटामिन A, नियासिन, फॉलिक एसिड। इसके साथ मिनरल्स जैसे–कैल्शियम, जस्ता, ताँबा, पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैग्नीशियम, क्रोमियम और मैंगनीज प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
इसके अलावा प्रोटीन्स भी होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ बनाते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता एवं प्रतिरक्षक क्षमता का विकासहोता है।
Aloe Vera Juice के फायदे :
डेटॉक्सिफिकेशन( Detoxification)
एलोवेरा जूस एक अच्छा डेटॉक्सीफिकेशन करने वाला पेय पदार्थ है। हमारे शरीर में कई प्रकार के विषैले तत्व होते हैं। यह तत्व स्किन को ख़राब कर देते हैं और हमारे मेटाबॉलिज़्म पर गलत प्रभाव डालते हैं।
प्रदूषण, जंक फूड, अस्वस्थ जीवनशैली और कुछ गन्दी आदतें जैसे – धूम्रपान व शराब पीने आदि से शरीर में विषैले तत्व पैदा होते हैं।अगर आप प्रतिदिन एलोवेरा जूस का सेवन करें तो यह विषैले तत्व शरीर से ख़त्म हो जाते हैं।
एनर्जी ड्रिंक ( Energy Drink)
यह शरीर की कार्य प्रणाली में सुधार करके शरीर को स्वस्थ्य बनाते हैं। एलोवेरा जूस पीने से वज़न घटता है और सही बना रहता है। इसको पीने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कमज़ोर नहीं होने देते हैं। यह एक प्रकार का एनर्जी ड्रिंक है जिसे पीने से एनर्जी मिलती है।
Aloe Vera For Skin (त्वचा के लिए)
एलोवेरा जैल खाने व लगाने से ख़राब त्वचा सही हो जाती है और उसमे निखार आ जाता है तथा देखने में जवान और बेहतर लगती है। एलोवेरा से चेहरे पर मसाज करने से झुर्रियाँ व बारीक लाइन्स समाप्त होती है। चेहरे पर ताजगी व कोमलता बनी रहती है।
इसके अलावा स्किन इर्रिटेशन (skin irritation ) और सूखी त्वचा होने पर भी एलोवेरा जैल लगाकर इस समस्या से निजाद पाया जा सकता है।
स्क्रबिंग
एलोवेरा जैल में नारियल तेल, ग्रीनटी और चीनी मिलाकर आप स्क्रबिंग की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
![]() |
| एलोवेरा जैल |
Aloe Vera For Hairs (बालों के लिए )
एलोवेरा जैल बालों के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसके द्वारा बालों में चमक व मुलायमपन आता है। रुसी की समस्या भी दूर करता है। इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर व अन्य चीजों जैसे दही, केला मिलाकर एक हेयर पैक की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पैक आपके बालो को झड़ने व रूखेपन से बचाएगा।
Aloe Vera Oil (एलोवेरा तेल) :
इसके अलावा एलोवेरा के छोटे-छोटे टुकड़े करके इसे नारियल या अन्य तेल मे पकाकर, जब तक कि वह टुकड़े काले न हो जाए (मध्यम आँच पर ) फिर इस तेल का इस्तेमाल करके बालों की समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
दाँतों के लिए
दाँतों के पीलेपन और मसूढ़ों में सूजन होने पर भी हम एलोवेरा जैल में कुछ पुदीने की पत्तियाँ व बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट बना लें। फिर इससे अपने दाँतों में ब्रश करें तो यह समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ मुँह की दुर्गन्ध भी समाप्त होती है।
Aloe Vera For Injuries (एलोवेरा घाव व चोट के लिए)
यदि हमारे शरीर में चोट लग जाए तो उस घाव पर एलोवेरा की पत्ती (काट कर) लगाए और बैंडेज कर दें। ऐसा करने से घाव जल्दी भर जाता है। क्योकि एलोवेरा में CELL REGENERATION व ANTI BACTERIAL प्रॉपर्टी होती है। यदि शेविंग के दौरान या अंडरआर्म्स शेव करते समय कट जाए तो एलोवेरा जैल लगाने से ठीक हो जाता है।
ज़ुकाम के लिए
ज़ुकाम होने पर यदि हम एलोवेरा जूस की 2 बूँदें दिन में दो बार नाक में डालें तो बहुत आराम मिलता है और बंद नाक खुल जाती है।
Aloe Vera For Eyes (एलोवेरा आँखों के लिए)
आँखों के नीचे काले घेरे होने पर या सुबह उठने पर सूजी हुई आँखों (Puffy Eyes) के नीचे एलोवेरा जैल के पैचेज लगाए जायें तो यह समस्या दूर हो जाती है।
होठों के लिए
एलोवेरा जैल में चुकंदर का जूस मिलाकर होठों पर लगाने से, यह एक तरह का नेचुरल लिप ग्लॉस का काम करता है। हमारे होठों की नमी व मुलायमपन को बनाये रखता है। इस तरह ड्राई लिप्स को भी ठीक करता है।
Aloe Vera Natural Hair Gel (एलोवेरा हेयर जैल के लिए)
बालों को नए स्टाइल्स देने के लिए हम HAIR GEL का इस्तेमाल करते हैं। बाज़ार के जैल से बाल ख़राब होने का खतरा बना रहता है। जबकि यदि हम एलोवेरा जैल का इस्तेमाल करें तो नेचुरल तरीके से बालों को स्टाइल कर सकते हैं।
एलोवेरा- मेकअप के लिए
यदि आपकी त्वचा ऑयली (OILY) है तो आप एलोवेरा जैल में फॉउन्डेशन (FOUNDATION) मिलाकर लगाए। इससे आपको मेट लुक मिलेगा और फॉउन्डेशन भी फेस पर टिका रहेगा।
एलोवेरा जैल को EYEBROWS पर लगाकर अच्छी शेप दे सकते हैं।
एलोवेरा – मेकअप हटाने के लिए
यदि आपको अपना मेकअप हटाना हो। तब आप चेहरे पर एलोवेरा जैल में OLIVE OIL और पानी मिलाकर इस मिश्रण को कॉटन पैड के जरिए अपने चेहरे पर इस्तेमाल करके मेकअप हटा सकते हैं।
एलोवेरा- स्ट्रेच मार्क्स के लिए
गर्भावस्था के दौरान अक्सर पेट पर स्ट्रेच मार्क्स पड़ जाते हैं। एलोवेरा जैल लगाने से यह धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं।
एलोवेरा- ओपन पोर्स के लिए
एलोवेरा जैल + गुलाब जल + निम्बू रस + चीनी
इस मिश्रण को लगाने से चेहरे के खुले हुए रोमछिद्र (OPEN PORES ) ठीक हो जाते हैं।
एलोवेरा- पलकों के लिए
पलकों के बालों के लिए एलोवेरा जैल में ऑलिव ऑइल मिलाकर लगाने से इनकी बढ़वार (GROWTH) अच्छी हो जाती है।
एलोवेरा- मुहांसो के लिए
एलोवेरा में एंटी इन्फ्लमेट्री गुण पाए जाते हैं। यदि इसमें शहद मिलाकर मुहांसो पर लगाया जाए तो निश्चित रूप से लाभ होता है।
एलोवेरा- डायबिटीज के लिए
एलोवेरा जूस के सेवन से डायबिटीज की समस्या में भी फायदा पहुँचता है तथा ब्लड शुगर लेवल भी ठीक रहता है।
बर्ड एलोवेरा पर
निष्कर्ष :
इस प्रकार हम यही कह सकते हैं कि एलोवेरा के चमत्कारिक फायदे हैं। यह गुणों का खज़ाना है। इसमे पाए जाने वाले तत्व हमारे शरीर के लिए संजीवनी की तरह काम करते हैं। इसके अलावा यह पौधा प्रदूषण कम करने वाले पौधों की श्रेणी में भी आता है। इसे घर में आसानी से उगाया जा सकता है। इसको ज्यादा देख भाल की भी ज़रूरत भी नहीं पड़ती है। इसलिए एलोवेरा को QUEEN OF HERBS भी कहते हैं।
आपको यह जानकारी कैसी लगी इसके विषय में अवश्य कमेंट करें।
Read More —



