NATURE

14 Benefits Of Lemon Grass | लेमन ग्रास के फायदे In Hindi


Lemon Grass एक मेडिसिनल पौधा है। इसमें तीखी सुगंध जो कि नीबू की तरह लगती है, पाई जाती है। इसलिए इसे साधारण भाषा में नीबू घास भी कहते हैं। वैसे इसका वैज्ञानिक नाम Cymbopogon  Citratus  है। यह एशिया एवं भारत के उष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में (Tropical Regions) पाई जाती है। यह कई वर्षों तक चलने वाला पौधा है। तो आइए जानते हैं 14 Benefits Of Lemon Grass ( लेमन ग्रास के फायदे ) के बारे में।

लेमन ग्रास (Lemon Grass)

लेमन ग्रास

वैसे तो इस घास की लगभग 55 प्रजातियां हैं। इसमें से सिर्फ दो ही ऐसी प्रजाति हैं, जो लेमन ग्रास की श्रेणी में आती हैं। पहली वेस्ट इंडियन लेमन ग्रास Cymbopogon Citratus जो कि व्यंजनों में उपयोग की जाती हैं। दूसरी ईस्ट इंडियन लेमन ग्रास Cymbopogon Flexuosus जिसका इस्तेमाल विभिन्न उत्पादों के निर्माण में किया जाता है।

Lemon Grass कैसे पहचानेंगे ? 

लेमन ग्रास का पौधा लगभग 1-3 मीटर तक ऊँचा होता है। इसकी पत्तियों की संरचना लम्बी (150cm ), रेखीय और चौड़ी(लगभग 1.7cm) होती है। इसमें तीखी सुगंध (लेमन) नींबू जैसी होती है। इसके अलावा इसमें सिट्रॉल नाम का रासायनिक तत्व पाया जाता है जिसकी मात्रा लगभग 75 से 85 प्रतिशत तक होती है। इस तत्व की वजह से इसमें नींबू जैसी सुगंध आती है।

Suitable Climate And Conditions For Lemon Grass (लेमन ग्रास के लिए उपयुक्त जलवायु एवं परिस्तिथियाँ)

लेमन ग्रास का पौधा बहुवर्षीय पौधा होता है। इसका जीवन 4-6 साल तक रहता है अर्थात एक बार बोने के बाद आप 6 वर्षों तक लाभ ले सकते हैं। लेमन ग्रास के लिए उष्ण तथा समशीतोष्ण जलवायु उपयुक्त रहती है। यह गर्म जलवायु, पर्याप्त धूप, तापमान 20-30 डिग्री सेल्सियस एवं वर्षा 100-150 सेंटीमीटर तक ठीक रहती है। इसके अलावा यह सभी प्रकार की मिट्टियों में उगाई जा सकती है।

लेमन ग्रास (Lemon Grass)

लेमन ग्रास

कहाँ व्यवसायिक रूप से उगाई जाती है ? 

भारत में लेमन ग्रास की व्यवसायिक स्तर पर खेती केरल, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, बिहार, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बंगाल आदि राज्यों में होती है। इसके अलावा लेमन ग्रास की खेती विदेशों में जैसे ब्राज़ील, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, क्यूबा, इंडोनेशिया, पूर्वी अफ्रीका के देशों में भी हो रही है।

Lemon Grass Oil

लेमन ग्रास के तेल का प्रयोग अनेक चीज़ों को सुगन्धित करने में किया जाता है जैसे साबुन, हर्बल तेल, अगरबत्ती, धूपबत्ती, सौंदर्य प्रसाधन आदि। इसका तेल जैसे और एसेंशियल ऑयल हैं उनकी तरह ही महंगा होता है। अतः व्यवसायिक तौर पर खेती करके किसान काफी लाभ कमा सकते हैं।         

Nutrients Found In Lemon Grass (पोषक तत्व) 

यह विटामिन्स एवं मिनरल्स का भरपूर स्रोत है। इसमें विटामिन A, विटामिन C , विटामिन B( B1, B2, B3, B5, B6) , फोलेट का अच्छा स्रोत है। इसके अलावा पोटैशियम, कैल्शियम, काफी मात्रा में पाए जाते हैं। साथ में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, मैंगनीज, तांबा, लोहा, जस्ता जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। 

Benefits Of Lemon Grass (लेमन ग्रास के फायदे)                         

जैसा कि हम जान ही गए कि विभिन्न्न विटामिन्स एवं मिनरल्स का अच्छा स्रोत है। अतः यह विभिन्न बीमारियों में भी फायदा करती है। तो आइए जानते है 14 फायदे लेमन ग्रास के।

For Stomach (पेट के लिए)  

यह पेट के लिए फायदेमंद होती है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह गैस्ट्रिक अलसर को ठीक करने में तथा पाचन में भी सुधार करती है। इसके अलावा पेट के अन्य रोग जैसे सूजन, कब्ज, दर्द आदि रोगों में भी लाभप्रद है।

For Fever (बुखार के लिए)

इसका उपयोग बुखार कम करने के लिए भी किया जाता है। इसके एंटी पाइरेक्टिक और डाई फोरेक्टिक गुणों के कारण ही यह बुखार कम करने में सक्ष्म होती है।

For Cholesterol (कोलेस्ट्रॉल के लिए) 

यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी कारगर है। लेमन ग्रास LDL कोलेस्ट्रॉल को कम करती है तथा TRI GLYCERIDES  के स्तर को भी ठीक करती है। इसके अलावा धमनियों में रक्त के प्रवाह को भी सुचारु रूप से ठीक रखती है।

For Asthma (अस्थमा के लिए) 

इसमें विटामिन C पाया जाता है। जिसके कारण यह श्वसन सम्बन्धी रोग जैसे खांसी, फ्लू, नाक का बंद होना, अस्थमा आदि रोगों में भी लाभप्रद है।

To Prevent Cancer (कैंसर से बचाव के लिए)  

इसमें पाया जाने वाला एक विशेष प्रकार का तत्व सिट्राल कैंसर कोशिकाओं को प्रारंभिक अवस्था में ही बढ़ने नहीं देता है। इसके अलावा यह कैंसर कोशिकाओं के उत्पादन को भी रोकता है। इस प्रकार यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं।

For Diabetes (मधुमेह के लिए) 

यह मधुमेह (DIABETES ) के इलाज में भी बहुत लाभकारी है। इसमें पाया जाने वाला सिट्राल इन्सुलिन के स्तर को बनाए रखता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करती है।

For Insomnia and Stress (अनिद्रा एवं स्ट्रेस के लिए) 

यह मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को आराम प्रदान कर शांत करती है। इसमें मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है जो तनाव को कम करता है। सिरदर्द, नींद न आना जैसी समस्याओं को भी यह ठीक करती है।

 To Prevent Infection (संक्रमण से बचाव के लिए) 

यह संक्रमण से भी बचाव करती है। इसमें एंटी बायोटिक, एंटी फंगल और एंटी सेप्टिक गुण होते हैं जो मूत्र एवं त्वचा के संक्रमण को ठीक करने में सक्ष्म है।

For Immunity (रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए) 

यह शरीर की रोग प्रतरोधक क्षमता को भी बढ़ाती है। पाचन तंत्र, उत्सर्जन, श्वसन एवं तंत्रिका तंत्र आदि समस्त शरीर की कार्य प्रणाली को ठीक करने में मदद करती है।

For Weight Loss (वजन कम करने के लिए) 

इसका प्रयोग वजन कम करने के लिए भी किया जा सकता है। जो कि आजकल की सबसे बड़ी समस्या है। लेमन ग्रास में पाया जाने वाले सिट्राल, वसा (FAT) को एकत्रित नहीं होने देता है। इसके साथ यह मेटाबोलिज्म की प्रक्रिया को भी बढ़ाता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

For Kidney (किडनी के लिए) 

यह किडनी के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें मूत्र वर्धक गुण होते हैं, जिसकी वजह से शरीर से विषाक्त तत्व बाहर निकलकर शरीर DETOXIFY होता है। इसी गुण के कारण यह पत्थरी को भी बाहर निकालने में सहायक हो सकती है।

For Arthritis (गठिया के लिए) 

इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिसकी वजह से यह गठिया की समस्या में भी लाभप्रद है। इसके तेल से मालिश करने से जोड़ों में दर्द और सूजन में कमी आती है।

For Skin (त्वचा के लिए)

यह त्वचा के लिए भी उत्तम है। इसके एंटी सेप्टिक गुण एवं सिट्राल जैसे तत्व के कारण, यह कील-मुहांसों को भी ठीक करने में सक्ष्म है। यह एक प्रकार से प्राकृतिक टोनर वं एस्ट्रिंजेंट का भी काम करता है।

For Aromatherapy (ऐरोमाथेरपी के लिए) 

लेमन ग्रास में अनेक प्रकार के प्राकृतिक तेल पाए जाते हैं जैसे- सिट्रानॉल, नायरॉल आदि। इसका ऐरोमाथेरपी में भी प्रयोग किया जाता है। इसकी खुशबू मस्तिष्क एवं शरीर दोनों को ताज़गी से भर देती है। इसमें एंटीफंगल, कीटनाशक गुण भी होतें हैं जिसकी वजह से यह स्किन के साथ वातावरण को भी शुद्ध करती है।

Lemon Grass Tea

लेमन ग्रास टी

How Can Lemon Grass Be Consumed (सेवन किस प्रकार किया जा सकता है) 

Lemon Grass Tea

इसका सेवन हम ग्रीन टी के रूप में कर सकते हैं। इसके 1-2 पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ो में कर लें और फिर 3-4 कप पानी में इन पत्तियों के टुकड़ों को उबालने के लिए रख दें। 10-15 मिनट धीमी आंच पर इनको उबलने दें जब तक की पानी आधा नहीं हो जाता। फिर आप इसको छान कर पी सकते हैं। आप देखेंगे इस ग्रीन टी का रंग और सुगंध आपको तरोताज़ा कर देगी।

इसके अलावा दूसरा तरीका है, कि इनकी पत्तियों को और दूसरी फ्लेवर की ग्रीन टी में भी डाल सकते हैं जैसे हम अदरक, इलायची या सौंफ डालते हैं। उसी प्रकार लेमन ग्रास की कुछ पत्तियों को भी डाल सकते हैं।

तीसरा तरीका है कि इसकी पत्तियों को सूप या सांभर में भी डाल कर सेवन कर सकते हैं।

Precautions (लेमन ग्रास के उपयोग में सावधानियां)

लेमन ग्रास का सेवन करते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि इसकी कम और संतुलित मात्रा ही लेनी चाहिए। जिन लोगों का शरीर एलर्जी के प्रति संवेदनशील हैं, उन्हें इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके साथ जो हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ उन्हें भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। किडनी की बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को भी इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए। 

इस प्रकार लेमन ग्रास के अनेक फायदे हैं बस हमें इसकी संतुलित मात्रा ही उपयोग में लानी चाहिए। व्यवसायिक दृष्टि से भी इसके बहुत लाभ हैं। 

                       


Kavita Singh

Hello, I am Kavita Singh, the founder of this platform, and as a passionate Blogger by profession. I have always believed in the power of knowledge to enrich lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *